1.National Park (राष्ट्रीय उद्यान) वह प्राकृतिक क्षेत्र है जिसे सरकार द्वारा वन्य जीव (Flora एवं Fauna), उनके प्राकृतिक आवास तथा सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के संरक्षण के उद्देश्य से अधिसूचित किया जाता है। इन क्षेत्रों में मानव गतिविधियाँ लगभग पूर्णतः प्रतिबंधित होती हैं तथा केवल वैज्ञानिक अनुसंधान और नियंत्रित पर्यटन की अनुमति दी जाती है।
2.Wildlife Sanctuary (वन्यजीव अभयारण्य)
Wildlife Sanctuary (वन्यजीव अभयारण्य) वह संरक्षित क्षेत्र है जिसे मुख्य रूप से वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए घोषित किया जाता है। यहाँ National Park की तुलना में नियम अपेक्षाकृत लचीले होते हैं तथा सीमित मानव गतिविधियाँ सरकारी अनुमति के अंतर्गत संभव होती हैं।
3. Ramsar Site (रामसर स्थल)
Ramsar Site (रामसर स्थल) वे आर्द्रभूमियाँ (Wetlands) होती हैं जिन्हें 1971 की Ramsar Convention के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान किया गया हो, ताकि जल पक्षियों, जैव विविधता, जल संरक्षण तथा पारिस्थितिक संतुलन को सुरक्षित रखा जा सके।